• 8619689598, 7080040039, 8094376048

  • vishwakarmanirmanwing@bkivv.org

विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 17 सितम्बर 2026

विश्वकर्मा निर्माण विंग

विश्वकर्मा निर्माण विंग एक आध्यात्मिक, सामाजिक एवं प्रेरणादायक पहल है, जिसका उद्देश्य डेकोरेटर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, कारीगरों, कारीगर संगठनों, श्रमिकों तथा वास्तु-ज्योतिष-ऊर्जा साधक समूहों से जुड़े लोगों को सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और आत्मिक शक्ति से जोड़ना है। आज की तेज़ गति वाली जीवनशैली में व्यक्ति बाहरी सफलता तो प्राप्त कर लेता है, लेकिन मानसिक शांति, संतुलन और आंतरिक खुशी कहीं पीछे छूट जाती है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में सफल होने के साथ-साथ आत्मिक रूप से भी सशक्त बने। यह विंग प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रेरणा से कार्य करता है तथा राजयोग मेडिटेशन, आध्यात्मिक शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों के माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश देता है।

हमारा विश्वास
“मजबूत निर्माण केवल इमारतों का नहीं, बल्कि संस्कारों, विश्वास और श्रेष्ठ समाज का भी होना चाहिए।”

विश्वकर्मा निर्माण विंग निर्माण कार्य को सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानता है।

हमारा उद्देश्य

  • ✔ सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण को बढ़ावा देना।
  • ✔ निर्माण क्षेत्र में नैतिकता एवं पारदर्शिता स्थापित करना।
  • ✔ आधुनिक तकनीकों एवं नवाचार को अपनाना।
  • ✔ युवाओं एवं तकनीकी विशेषज्ञों को सही दिशा प्रदान करना।
  • ✔ समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना।
  • ✔ आध्यात्मिक मूल्यों के साथ विकास को जोड़ना।
  • ✔ पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करना।

Our Mission (हमारा मिशन)

विश्वकर्मा निर्माण विंग का मिशन केवल इमारतों, सड़कों या संरचनाओं का निर्माण करना नहीं है, बल्कि ऐसे श्रेष्ठ व्यक्तित्व, संस्कार और समाज का निर्माण करना है जो आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिकता और सेवा भावना पर आधारित हो।

यह विंग ब्रह्माकुमारीज की प्रेरणा से निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करने का कार्य करता है, ताकि वे अपने पेशे को केवल व्यवसाय न मानकर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम बना सकें।

  • निर्माण क्षेत्र को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना।
  • इंजीनियर, आर्किटेक्ट, ठेकेदार एवं युवाओं को सेवा भावना के साथ जोड़ना।
  • सुरक्षित, मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण को बढ़ावा देना।
  • समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देना।
  • आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से बेहतर भविष्य का निर्माण करना।
  • युवाओं को प्रेरित कर उन्हें जिम्मेदार एवं संस्कारी नागरिक बनाना।
  • पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को प्राथमिकता देना।

Our Vision (हमारा विज़न)

विश्वकर्मा निर्माण विंग का विज़न एक ऐसे समाज और राष्ट्र का निर्माण करना है, जहाँ विकास केवल भौतिक संरचनाओं तक सीमित न होकर मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिकता, नैतिकता और सेवा भावना पर आधारित हो।

हमारा उद्देश्य निर्माण क्षेत्र को एक नई दिशा देना है, जहाँ डेकोरेटर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, कारीगर, श्रमिक एवं तकनीकी विशेषज्ञ अपने कौशल और अनुभव का उपयोग केवल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करें।

ब्रह्माकुमारीज की प्रेरणा से विश्वकर्मा निर्माण विंग एक ऐसे भविष्य की कल्पना करता है, जहाँ निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता, सुरक्षा और आध्यात्मिक मूल्यों के साथ किए जाएँ तथा हर निर्माण मानवता, प्रकृति और राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर हो।

मार्गदर्शक एवं पदाधिकारी



Bk Rajyogi Suraj Bhaiji

Bk Rajyogi Suraj Bhaiji

Chairperson

Bk Neha Didi

Bk Neha Didi

National Co-ordinator

BK Kirti Bhai

BK Kirti Bhai

Madhuban Co-ordinator

विश्वकर्मा निर्माण प्रभाग में सहभागिता



डेकोरेटर्स

इंटीरियर डेकोरेटर्स, मंडप डेकोरेटर्स, इवेंट डेकोरेटर्स, स्टेज डेकोरेटर्स, कपडा एवं फूल डेकोरेटर्स, मेला डेकोरेटर्स तथा अन्य सभी प्रकार के डेकोरेटर्स

कांट्रेक्टर

बिल्डिंग, इलेक्ट्रिकल, फर्नीचर, वेल्डिंग, मार्बल-टाइल्स, रोड एवं रेलवे, गार्डन, प्लंबिंग, पेंटिंग, इंटीरियर, फेब्रिकेशन, ग्लास-एल्युमीनियम, AC (HVAC), फायर सेफ्टी, सोलर आदि कार्यों से जुड़ें ठेकेदार

कारीगर

तकनिकी कौशल, क्वारनकार, मूर्तिकार, काष्ठकार (लकड़ी के कारीगर), टेलर, हलवाई, पेंटर, प्लम्बर, भवन निर्माण एवं टाइल्स कार्य करने वाले मिस्त्री, हस्तशिल्पी आदि

विश्वकर्मा निर्माण प्रभाग

कारीगरों के संगठन

विश्वकर्मा मंदिर ट्रस्टी तथा विश्वकर्मा समाज से जुड़े संगठन जैसे - सुथार समाज, लुहार समाज, सोनार समाज, माली समाज आदि

श्रमिक

सभी प्रकार के मजदुर, हेल्पर, सफाईकर्मी, आधुनिक मशीनों को संजालित करने वाले श्रमिक तथा बागवानी कार्य करने वाले श्रमिक आदि

वास्तु-ज्योतिष-ऊर्जा साधक समूह

ऊर्जा, दिशा और जीवन मार्गदर्शन देने वाले वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ, सम्मोहन ज्योतिष शास्त्र सलाहकार, पिरामिड एवं ऊर्जा हीलिंग विशेषज्ञ

कार्यक्रम